हरियाणा में आम आदमी पार्टी में आई दरार, नेताओं ने नवीन जयहिंद को हटाने की उठाई मांग

हरियाणा में आम आदमी पार्टी में दरार आ गई है। इनेलो के बाद अब आम आदमी पार्टी में नेताओं ने बागी तेवर अपनाएं हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष नवीन जय हिन्द के खिलाफ मोर्चा खोला है। आप लोकसभा और जिला अध्यक्षों ने जयहिंद की कार्यशैली को लेकर उन्हें हटाये जाने की मांग की है।
बता दें कि आप नेताओं ने मीडिया के सामने पेश होकर कहा कि उनकी शिकायत अरविंद केजरीवाल से नहीं है और हरियाणा मामलों के प्रभारी गोपाल राय और सह प्रभारी संसद सुशील गुप्ता से भी नहीं है।
आप नेताओ ने आरोप लगाया कि नवीन का किसी भी पदाधिकारी से संवाद नहीं है और वे अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं। आप नेताओं ने जयहिंद पर वितीय अनियमितताओं का आरोप भी लगाए हैं। आप नेताओं ने कहा कि जयहिंद का कार्यकाल खत्म हो गया है। आप नेताओं ने नवीन जय हिंद को हटाने के लिए पार्टी हाईकमान को 15 दिन का समय दिया है। ऐसा नहीं होने पर राज्य में जयहिंद के खिलाफ आंदोलन करने की बात कही है।

More videos

See All