बीरेंद्र सिंह जींद की धरती पर दिखाएंगे ताकत!

पूर्व केंद्रीय मंत्री और राज्यसभा सांसद बीरेंद्र सिंह ने विधानसभा चुनाव से ठीक पहले सियासी पासा फेंकने की तैयारी कर ली है। जाटलैंड में बीरेंद्र सिंह ने शक्ति प्रदर्शन का मन बना लिया है जिसके चलते अब वो लगातार भाजपा नेताओं और जनता के बीच जाकर भीड़ जुटाने की कोशिश कर रहे हैं। इसको लेकर अब दिल्ली में भी बीरेंद्र सिंह ने कार्यकर्ताओं की बैठक ली।
बताया जा रहा है कि रैली में गृहमंत्री अमित शाह को बुलाने की तैयारी चल रही है। वहीं बताया जा रहा है कि इस रैली में सदस्यता अभियान की कॉपियों से अमित शाह को तोलकर उनको सम्मानित किया जाएगा। यह रैली 16 अगस्त को हो सकती है।
बीरेंद्र सिंह जब कांग्रेस को छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए थे तब उन्होने अपना जींद में ही शक्ति प्रदर्शन किया था और अब एक बार फिर पांच साल बाद वो जाटलैंड में शक्ति प्रदर्शन की तैयारी में जुट गए हैं। बीरेंद्र सिंह इससे पहले केंद्रीय मंत्री के पद पर थे वहीं मौजूदा वक्त में वो राज्यसभा सांसद हैं, उनकी पत्नी उचाना से विधायक हैं और उनके बेटे बृजेंद्र सिंह भी हाल ही में हिसार लोकसभा सीट से सांसद चुने गए हैं।

More videos

See All