सांत्वना देने आए मंत्री को मृतक की बेटी ने मारा थप्पड़

अपराधियों की गोली के शिकार बने भाजपा नेता मागो मुंडू के परिजनों से मिलने सदर अस्पताल आए मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा को भारी विरोध का सामना करना पड़ा। इस दौरान मृतक मागो मुंडू की पुत्री पर्मिला मुंडू ने मंत्री पर थप्पड़ भी चला दिया। उसने मंत्री के पेट में दोनों हाथों से जोरदार हमला बोला। साथ ही उन पर बरस पड़ी। यह देख वहां पर मौजूद अधिकारी व पदाधिकारी भौचक्क रह गए। गौरतलब है कि खूंटी में मागो मुंडू, उनकी पत्नी और बेटे की हत्या सोमवार की रात हथियारबंद अपराधियों ने कर दी थी।
मृतकों का हाल जानने मंत्री नीलकंठ जैसे ही मंगलवार को रोते-बिलखते मृतक मागो मुुंडू के परिजनों के समक्ष पहुंचे पर्मिला बेकाबू हो गई। उसने मंत्री पर दोनों हाथों से थप्पड़ चला दिया जो मंत्री के पेट पर लगा। आवेश में बोली, भागो यहां से। तुमलोगों के कारण ही मेरे पिताजी, मां और भाई की मौत हो गई है। पूरा परिवार समाप्त हो गया। परिजनों ने मिलकर पर्मिला का मुंह बंद कर दिया ताकि वह और कुछ ज्यादा न बोल सके। उसे पकड़ लिया गया। बावजूद इसके पर्मिला झल्लाते हुए मंत्री के ऊपर अंगुली दिखाते हुए काफी भला-बुरा कहती रही। बाद में मंत्री अपने काफिले के साथ महिला वार्ड से बाहर निकले और डॉक्टर के चेंबर में बैठ गए। यहां मंत्री ने हेठगोवा गांव के युवकों को बुलाकर घटनाक्रम की जानकारी ली।

More videos

See All