कर्नाटक के बाद मध्यप्रदेश में सियासी हलचल तेज, शिवराज बोले- सरकार गिरने पर हम नहीं होंगे जिम्मेदार

कर्नाटक में कुमारस्वामी सरकार गिरने के बाद मध्यप्रदेश की कमलनाथ सरकार की धड़कनें भी बढ़ गई हैं। मंगलवार शाम को कर्नाटक में कुमारस्वामी सरकार गिरने के बाद रात होते-होते मध्यप्रदेश भाजपा की तरफ से पहली बड़ी प्रतिक्रिया आई। मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने कहा कि मध्यप्रदेश में जल्द ही सरकार अपना पिंडदान करवाएगी। 
वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी कमलनाथ सरकार को लेकर बयान दिया। शिवराज ने कहा कि अगर मध्यप्रदेश में कुछ होता है तो हम इसमें कुछ नहीं कर सकते। इसपर कमलनाथ सरकार में मंत्री और कांग्रेस नेता जीतू पटवारी ने कहा कि इस सरकार को हिलाने के लिए सात जन्म लेने होंगे।
कर्नाटक सरकार गिरने के बाद मध्प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के एक बयान से प्रदेश की सियासत में भी हलचल बढ़ गई है। शिवराज सिंह चौहान ने कहा 'हम यहां (मध्य प्रदेश) सरकार गिराने का कारण नहीं बनेंगे। कांग्रेस नेता खुद ही सरकार के पतन के लिए जिम्मेदार होंगे। कांग्रेस पार्टी के भीतर कलह है और उसे बसपा का समर्थन हासिल है, अगर कुछ होता है तो हम इसमें कुछ नहीं कर सकते।
 

More videos

See All