चंद्रयान-2 की लॉन्चिंग को PM मोदी ने देखा लाइव, ट्वीट कर बोले- ये गर्व का समय

चांद पर जाने वाले हिंदुस्तान के चंद्रयान-2 की लॉन्चिंग सफल हुई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन यानी ISRO को चंद्रयान-2 की सफल लॉन्चिंग पर बधाई दी. ISRO ने सोमवार दोपहर 2.43 बजे श्रीहरिकोटा से चंद्रयान-2 को लॉन्च किया. जिसके बाद ट्वीट करते हुए प्रधानमंत्री ने बधाई दी. उन्होंने लिखा कि चंद्रयान 2 की सफल लॉन्चिंग पर पूरे देश को गर्व है.
प्रधानमंत्री ने ट्वीट करते हुए अपनी दो तस्वीरें भी साझा की, जिसमें चंद्रयान-2 की लॉन्चिंग को लाइव टीवी पर देख रहे हैं. उन्होंने लिखा कि ये पल 130 करोड़ लोगों के लिए गर्व करने वाला है. चंद्रयान-2 की सफल लॉन्चिंग भारत के महान वैज्ञानिकों की सफल गाथा को बताती है.
PM मोदी ने लिखा कि चंद्रयान 2 की सफल लॉन्चिंग से बड़ा सभी हिंदुस्तानियों के लिए गर्व का पल क्या हो सकता है. उन्होंने लिखा कि ये इसलिए भी खास है क्योंकि ये चंद्रयान-2 चांद के उस हिस्से पर उतरेगा, जहां अब तक कोई नहीं गया है. इससे चांद के बारे में हमें नई जानकारी मिलेगी. उन्होंने लिखा कि चंद्रयान-2 की लॉन्चिंग के लिए वैज्ञानिकों ने जो मेहनत की है, उससे युवाओं को काफी प्रेरणा मिलेगी. ना सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बल्कि केंद्र सरकार के कई मंत्रियों, राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने भी इसरो को इस सफलता पर बधाई दी. नेताओं के अलावा बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार, विवेक ओबराय समेत अन्य स्टार्स ने भी वैज्ञानिकों को बधाई दी.
महाराष्ट्र, हरियाणा, झारखंड में तीन-चौथाई सीटों पर बीजेपी की नज़र
चंद्रयान-2 को 22 जुलाई को दोपहर 2.43 बजे देश के सबसे ताकतवर बाहुबली रॉकेट GSLV-MK3 से लॉन्च किया गया. अब चांद के दक्षिणी ध्रुव तक पहुंचने के लिए चंद्रयान-2 की 48 दिन की यात्रा शुरू हो गई है. करीब 16.23 मिनट बाद चंद्रयान-2 पृथ्वी से करीब 182 किमी की ऊंचाई पर जीएसएलवी-एमके3 रॉकेट से अलग होकर पृथ्वी की कक्षा में चक्कर लगाना शुरू करेगा.

More videos

See All