छत्तीसगढ़ में अश्लील पोस्ट विवादो में घिरे BJP के पूर्व विधायक भरत साय

छत्तीसगढ़ में पूर्व विधायक और भाजपा के वरिष्ठ नेता भरत साय अश्लील पोस्ट को लेकर विवादों में घिर गए है। स्थानीय व्‍हाट्सएप ग्रुप में रविवार को उनके मोबाइल से अश्लील वीडियो सर्च करने से संबंधित पोस्ट शो करने लगा। वीडियो अपलोड होने के कुछ देर बार ही वे ग्रुप से लेफ्ट भी हो गए, लेकिन मामला तूल पड़ चुका था।
साय ने इस मामले में सफाई देते हुए कहा कि उनका मोबाइल गुम हो गया है। साय दो बार विधायक रहे हैं। 2013 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने उनका टिकट काट कर रोहित साय को मैदान में उतारा था। टिकट काटने के बाद भाजपा ने भरत साय को लघुवनोपज संघ के अध्यक्ष पद से नवाजा था।

More videos

See All