शीला दीक्षित जैसे व्यक्ति की पूर्ति होना मुमकिन नहीं: दीपेंद्र सिंह हुड्डा

शीला दीक्षित जी मेरी मां की तरह थी। उनके और उनके परिवार के साथ एक गहरा रिश्ता था। उनसे हमेशा मां जैसी करुणा मिली और यह भावुक पल है मेरे ही नहीं सभी देशवासियों के लिए ऐसा व्यक्ति हमने खोया है जिसकी पूर्ति होना मुमकिन नहीं है।

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता शीला दीक्षित का शनिवार को निधन हो गया। 81 साल की शीला दीक्षित लंबे समय से बीमार थीं और दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती थीं, जहां उनका निधन हो गया। शीला 15 साल तक दिल्ली की मुख्यमंत्री रहीं और दिल्ली के आगामी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस उन्हें मुख्यमंत्री के तौर पर उतारने की तैयारी में थी। 2015 में दिल्ली में कांग्रेस की हार के बाद शीला केरल की राज्यपाल भी रही थीं। शीला को गांधी-नेहरू परिवार का करीबी माना जाता था।

More videos

See All