सीएम भूपेश ने वाराणसी जाने को किराए पर मंगवाया चार्टर प्लेन, जाना पड़ा दिल्ली

किराए के चार्टर प्लेन से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को उत्तरप्रदेश के बनारस जाना था, लेकिन वे उसी प्लेन से दिल्ली चले गए। हुआ यूं कि मुख्यमंत्री ने प्रियंका गांधी के समर्थन में मिर्जापुर जाने के लिए चार्टर प्लेन बुलवाया था, लेकिन प्लेन आने में देर हो गई। मुख्यमंत्री को उत्तरप्रदेश का दौरा रद्द करना पड़ा, इसी बीच दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के निधन की खबर आ गई, तो मुख्यमंत्री उसी प्लेन से शाम को दिल्ली रवाना हो गए।
उत्तरप्रदेश के सोनभद्र में नरसंहार में प्रभावित आदिवासी परिवारों से मिलने के लिए प्रियंका गांधी जा रही थीं, लेकिन पुलिस ने उन्हें मिर्जापुर में ही रोक लिया गया था। चुनार गेस्ट हाउस में प्रियंका ने रातभर धरना दिया। उनके समर्थन में देशभर के कांग्रेसी नेता मिर्जापुर पहुंचने लगे, तो शनिवार सुबह मुख्यमंत्री बघेल ने भी मिर्जापुर जाने का फैसला लिया। उन्होंने दिनभर का अपना कार्यक्रम रद कर दिया और चार्टर प्लेन की व्यवस्था करने के लिए कहा। मुख्यमंत्री चार्टर प्लेन से बनारस और वहां से कार से मिर्जापुर जाते।

More videos

See All