शीला दीक्षित मेरी मां समान थीं, उनका जाना एक बड़ा झटका: मनोज तिवारी

पूर्व दिल्ली शीला दीक्षित के निधन से जहां कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है, वहीं बीजेपी में भी शोक की लहर है। शीला के बारे में बात करते हुए दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी उस समय बेहद भावुक हो गए, जब उन्होंने कहा कि शीला जी ने एक बच्चे की तरह उनका अपने घर में स्वागत किया था। तिवारी ने कहा कि शीला दीक्षित उनके लिए मां के समान थीं। बता दें कि दिल्ली की पूर्व सीएम और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शीला दीक्षित ने आज शाम करीब 4 बजे अंतिम सांस ली। 

शीला दीक्षित के यूं अचानक चले जाने पर मनोज तिवारी ने कहा, 'मैं हाल ही में उनसे मिला था, यह एक बड़ा झटका है। मुझे याद है कि उन्होंने एक मां की तरह मेरा स्वागत किया। दिल्ली उन्हें बहुत याद करेगी। भगवान उनके परिवार और करीबियों को इस दुख को सहने के लिए हिम्मत दे।' 

मनोज तिवारी ने ट्वीट कर कहा कि मैं दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित जी के अचानक निधन की खबर सुनकर दुखी हूं..भगवान उनकी आत्मा और उन्हें शाश्वत शांति दे। दिल्ली आपको याद करेगी मैम, आप मेरी जिंदगी में मां के समान थीं... 

आपको याद दिला दें कि लोकसभा चुनाव 2019 में मनोज तिवारी ने शीला दीक्षित के खिलाफ चुनाव लड़ा था और उन्हें एक बड़े अंतर से उन्हें हराया था। फिलहाल शीला दीक्षित दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष के तौर पर काम कर रही थीं। उन्होंने 1998 से 2013 तक दिल्ली में सीएम का कार्यभार संभाला। 

कांग्रेस की दिग्गज नेता और दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का आज निधन हो गया. वह 81 साल की थीं. दीक्षित दिल्ली में सबसे लम्बे समय तक काम करने वाली मुख्यमंत्री रही थीं. दीक्षित ने 1998 से 2013 तक दिल्ली में मुख्यमंत्री पद सम्भाला था. वर्तमान में वो दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष के तौर पर पार्टी में काम कर रही थीं। आज सुबह उन्हें दिल्ली के एस्कॉर्ट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 

More videos

See All