सांसद किरन खेर ने संसद में उठाया Ring Road और Tribune Flyover का मामला Chandigarh News

सांसद किरण खेर ने मंगलवार को संसद सत्र में शहर से जुड़े दो बड़े और अहम प्रोजेक्ट को जल्द पूरा करने की मांग रखी। उन्होंने ट्रिब्यून चौक पर बनने वाले फ्लाईओवर और ट्राईसिटी को जोड़ने वाले रिंग रोड प्रोजेक्ट को गति देने की मांग की है। खेर ने कहा कि रिंग रोड बनने से पंजाब और हरियाणा को जाने वाले ट्रैफिक को चंडीगढ़ से नहीं गुजरना पड़ेगा। पिछले साल मिनिस्ट्री ऑफ रोड ट्रांसपोर्ट एंड हाईवे ने रिंग रोड को मंजूरी दी थी लेकिन अभी तक यह प्रोजेक्ट शुरू नहीं हो सका।
सांसद ने कहा कि चंडीगढ़ में ट्रिब्यून चौक पर 184 करोड़ की लागत से सिक्स लेन फ्लाईओवर का काम जल्द शुरू किया जाए। इस मामले को लेकर जो भी गतिरोध हैं, उन्हें जल्द दूर किया जाए।

 
जाम की दिक्कत हो जाएगी दूर 
सांसद ने कहा कि ट्रिब्यून चौक पर बनने वाले फ्लाईओवर को जीएमसीएच-32 तक बढ़ाया जाए। यह प्रोजेक्ट उनके संसदीय क्षेत्र के लोगों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। फ्लाईओवर बनने से शहर के लोगों की लगातार बढ़ रही जाम की दिक्कत काफी हद तक दूर हो जाएगी।
1500 पेड़ों को काटा जाना है 
ट्बि्यून चौक पर बनने वाले फ्लाईओवर को लेकर लगातार रुकावटें आ रही हैं। फ्लाईओवर को पहले यहां पर करीब 1500 पेड़ों को काटने के कारण रोक दिया गया। उधर, इस प्रोजेक्ट के लिए यूटी प्रशासन के इंजीनियरिंग विभाग की ओर से टेंडर आमंत्रित किए गए। जिसमें चार कंपनियों ने आवेदन किया। लेकिन मिनिस्ट्री ऑफ रोड ट्रांसपोर्ट एंड हाईवे ने चारों कंपनियों को अयोग्य करार दे दिया। जिसके बाद फिर से प्रोजेक्ट खटाई में पड़ गया। फ्लाईओवर का प्रस्तावित बजट अधिक होने के कारण इसकी लंबाई भी कम कर दी गई। शहर में बढ़ रही ट्रैफिक की समस्या चंडीगढ़ में ट्रैफिक की समस्या लगातार बढ़ रही है। सुबह और शाम के पीक समय में आधे घंटे से एक घंटे तक मुख्य मार्गों पर जाम लग रहा है।
हर दो महीने में दस हजार नए वाहन
चंडीगढ़ में हर दो महीने में दस हजार नए व्हीकल आरएलए में रजिस्ट्रर हो रहे हैं। इतना ही नहीं पंजाब, हरियाणा और हिमाचल से भी काफी संख्या में व्हीकल की आवाजाही बढ़ गई है। बाहरी ट्रैफिक पर कंट्रोल करने के लिए चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला में रिंग रोड बनाने का प्रस्ताव केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी द्वारा मंजूर कर दिया गया था।

More videos

See All