चंद्रकांत पाटिल बने महाराष्ट्र भाजपा के अध्यक्ष

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले चंद्रकांत पाटिल को मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) महाराष्ट्र के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है। गौरतलब है कि महाराष्ट्र भाजपा के अध्यक्ष राव साहब पाटिल दानवे ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।महाराष्ट्र में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव से पहले पार्टी राज्य में बड़े स्तर पर संगठन में बदलाव कर सकती है। इस बार भाजपा ने शिवसेना के साथ मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ने का फैसला किया है।
भाजपा के वरिष्ठ नेता चंद्रकांत पाटिल समाजसेवा के लिए जाने जाते हैं। उन्हें अमित शाह का करीबी माना जाता है। चंद्रकांत पाटिल ने राजनीति की शुरुआत अभाविप से जुड़कर की थी। वे लंबे समय तक अभाविप से जुड़े रहे। इसके बाद उन्होंने आरएसएस में एंट्री मारी।इसके बाद उनके लिए भाजपा में आने के रास्ते खुल गए। भाजपा से जुड़ने के बाद चंद्रकांत पाटिल ने अपनी मेहनत से जनता के दिल में जगह बनाई।

More videos

See All