लीकेज ने रोकी चंद्रयान-2 की उड़ान, अब सितंबर तक इंतजार

जीएसएलवी-एमके-3 के क्रायोजेनिक इंजन में हीलियम लीकेज ने इसरो को चंद्रयान-2 की उड़ान पर रोक लगाने के लिए मजबूर कर दिया। चंद्रयान-2 को सोमवार तड़के 2:51 पर उड़ान भरनी थी, मगर लॉन्चिंग से 56 मिनट पहले मिशन को रोक दिया गया। 

इसरो ने मिशन को इस तरह रोकने के पीछे जहां तकनीकी दिक्कत का हवाला दिया था। वहीं इसरो के पांच सूत्रों ने स्वतंत्र रूप से हमारे सहयोगी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया से क्रायोजेनिक इंजन में फ्यूल लीकेज की पुष्टि की। हालांकि इसरो ने उसी वक्त एक बयान जारी करते हुए कहा था, 'चंद्रयान-2 में कुछ तकनीकी दिक्कत का पता चला है। हमने ऐहतियातन मिशन को यहीं रोकने का फैसला किया है। जल्द ही नई तारीख की घोषणा की जाएगी।'
एक वरिष्ठ वैज्ञानिक ने हमारे सहयोगी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया से बताया, 'इंजन में लिक्विड ऑक्सिजन और लिक्विड हाइड्रोजन भरने के बाद हीलियम को भरने का काम चल रहा था। हमें 350 बार तक हीलियम भरनी थी और आउटपुट को 50 बार पर सेट करना था, मगर तभी नोटिस किया कि हीलियम का प्रेशर तेजी से गिरने लगा। जो लीकेज की ओर इशारा कर रहा था।' उन्होंने बताया, 'टीम को देखना है कि लीकेज है कहां पर। हो सकता है कि यह कई जगह से हो।' 

More videos

See All