भूपेंद्र यादव की राजस्थान कांग्रेस की आतंरिक राजनीति पर नजर

राजस्थान कांग्रेस में मची आंतरिक खींचतान पर भाजपा की नजर है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट के बीच चल रही खेमेबंदी को अपने हित में मानते हुए भाजपा ने भविष्य की रणनीति बनाना शुरू कर दिया है।
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव भूपेंद्र यादव प्रदेश में कांग्रेस की गतिविधियों पर नजर रखे हुए है। फिलहाल बिहार और गुजरात का प्रभार संभाल रहे भूपेंद्र यादव करीब छह साल पहले राजस्थान के प्रभारी थे और उस समय वसुंधरा राजे के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनी थी। यादव प्रदेश से राज्यसभा सदस्य भी है। करीब छह माह पूर्व हुए विधानसभा चुनाव से पहले केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को प्रदेश का प्रभारी बनाया गया था।

More videos

See All