सांसद अजय भट्ट बोले, गैरसैंण को बनाएंगे ग्रीष्मकालीन राजधानी

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं नैनीताल से सांसद अजय भट्ट ने कहा कि भाजपा गैरसैंण को राज्य की ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाने का प्रयास करेगी। इससे पहले वहां सभी जरूरी सुविधाएं जुटाई जाएंगी और फिर इसकी घोषणा होगी। उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस के नेता भी अब गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाने की बात कह रहे हैं तो यह अच्छी बात है। 
देहरादून पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष भट्ट प्रदेश कार्यालय में संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि गैरसैंण में सभी व्यवस्थाएं पुख्ता करने की दिशा में सरकार आगे बढ़ रही हैं। पुख्ता प्रबंध होने के बाद गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित किया जाएगा। यह पूछे जाने पर कि घोषणा कब होगी, तो उन्होंने कहा कि थोड़ा इंतजार कीजिए। 
एक अन्य प्रश्न पर उन्होंने कहा कि गैरसैंण में राजधानी का क्षेत्र चिह्नित किया चुका है। ऐसे में वहां ज्यादा दिन तक भूमि की खरीद पर रोक नहीं रखी जा सकती थी। सरकार ने सभी पहलुओं को देखने के बाद यह रोक हटाई है। देवप्रयाग क्षेत्र में शराब के बॉटलिंग प्लांट और उसके ब्रांड से संबंधित प्रश्न पर उन्होंने कहा, 'ये क्या है।' फिर बोले कि इस बारे में उनकी मुख्यमंत्री से वार्ता नहीं हुई है कि हकीकत क्या है। जानकारी लेने के बाद ही कोई वक्तव्य देंगे।

More videos

See All