भाजपा के सदस्यता अभियान के लिए पदाधिकारी बनेंगे विस्तारक

प्रदेश में 11 अगस्त तक चलने वाले सदस्यता अभियान के लिए भाजपा ने कमर कस ली है। इस दौरान पार्टी के शक्ति केंद्र से लेकर प्रांतीय स्तर तक के पदाधिकारी हफ्तेभर तक विस्तारक की भूमिका में रहेंगे और नए सदस्य भी बनाएंगे। मंत्री, विधायक समेत अन्य जनप्रतिनिधि भी यह भूमिका निभाएंगे। 
भाजपा के प्रदेश महामंत्री राजेंद्र भंडारी ने पत्रकारों से बातचीत में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सदस्यता अभियान के दौरान राज्य में 10 लाख से ज्यादा नए सदस्य बनाए जाएंगे। प्रदेश महामंत्री भंडारी ने बताया कि सदस्यता अभियान के तहत 18 से 21 जुलाई तक सभी जिलों में कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी। इनमें शक्ति केंद्रों में बतौर विस्तारक निकलने वाले कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया जाएगा। 
 

More videos

See All