आचार्य देवव्रत गुजरात के और कलराज मिश्र बने हिमाचल के नए राज्यपाल

हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल आचार्य देवव्रत को गुजरात का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वहीं, कलराज मिश्र को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया।
गौरतलब है कि आचार्य देवव्रत हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल बनने से पहले हरियाणा के कुरुक्षेत्र के गुरुकुल में प्रधानाचार्य थे।
कलराज मिश्र सोलहवीं लोकसभा के सांसद हैं। 2014 के चुनाव में वे उत्तर प्रदेश की देवरिया सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के टिकट पर चुनाव लड़कर निर्वाचित हुए व वह वर्तमान में सूक्ष्म व लघु उघोग ‍मंत्री भी हैं।

More videos

See All