विपक्ष की भूमिका निभाने योग्य भी नहीं रही कांग्रेस : नायब सैनी

कुरुक्षेत्र सांसद नायब सिंह सैनी ने कहा है कि कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू व पूर्व सांसद राजकुमार सैनी की महत्वाकांक्षाएं बढ़ गई थी, जिस कारण उन्होंने भाजपा को छोड़ दिया। ऐसे व्यक्ति न तो घर के रहते हैं और न ही घाट के। आज दोनों नेताओं की ऐसी ही स्थिति बनी हुई है। नायब सिंह सैनी रविवार सायं कैथल रेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
नायब सैनी ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर द्वारा दिए गए बयान कि आज भाजपा का समय है, 2 माह बाद हमारा होगा, पर कहा कि आज देश-प्रदेश में कांग्रेस की हालत ऐसी हो गई है कि जनता ने उन्हें विपक्ष की भूमिका निभाने योग्य भी नहीं छोड़ा।
जिस प्रकार से कांग्रेस ने सत्ता में रहते लूट मचाई, आज उसका परिणाम है कि जनता ने उनका कोई जनाधार नहीं है। आने वाले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की हालत इससे भी बुरी होने वाली है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर, शकुंतला वजीरखेड़ा, पाला राम सैनी, राजेंद्र शर्मा स्लेटी सहित अन्य कार्यकत्ता उपस्थित थे।

More videos

See All