वीरभद्र सिंह बोले, कांग्रेस को मजबूत करने में राठौर के साथ हूं

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर ने शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र ¨सह से उनके निवास स्थान होलीलॉज शिमला में भेंट कर कुशलक्षेम पूछा। वीरभद्र सिंह गत दिनों अस्वस्थ होने के कारण पीजीआइ चंडीगढ़ में भर्ती थे। राठौर ने वीरभद्र सिंह से कांग्रेस की मजबूती और राजनीतिक गतिविधियों को लेकर चर्चा की। वीरभद्र सिंह ने राठौर से कहा कि पार्टी को मजबूत करने में वह पूरी तरह उनके साथ हैं। उन्होंने कांग्रेस को मजबूत करने के लिए जमीन स्तर पर विशेष अभियान चलाने को कहा। उन्होंने कहा कि पार्टी में योग्य, कर्मठ व जुझारू युवाओं को शामिल किया जाए जिससे वे कांग्रेस की मजबूती के लिए बेहतर कार्य कर सकें।
 

More videos

See All