मनोहर बोले- चिंता न करें कार्यकर्ता, दूसरों दलों से आने वालों को अभी पार्टी को समझने में लगेगा वक्त

 मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि दूसरे दलों से भाजपा में आ रहे नेताओं, कार्यकर्ताओं की वजह से भाजपा के मौजूदा कार्यकर्ताओं को चिंता करने की जरूरत नहीं है। अभी वे भाजपा में आ रहे हैं, लेकिन उनके अंदर भाजपा आने में समय लगेगा। उन नेताओं को भाजपा की रीति-नीतियों को समझने में समय लगेगा।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल शनिवार को दादरी की नई अनाज मंडी में कार्यकर्ता अभिनंदन समारोह में शिरकत करने पहुंचे थे। इस दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि दूसरे दलों को छोड़कर भाजपा में आ रहे कुछ लोगों के हो सकता है अभी खुद के स्वार्थ हों, लेकिन भाजपा की नीति है कि जो सभी वर्गों के हित के बारे में सोचेगा, वह आगे बढ़ेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अब राजनीति के मायने बदल गए हैं। भाजपा का हृदय बहुत बड़ा है, जो भी लोग भाजपा में शामिल हो रहे हैं, उन सबको साथ लेकर चलेंगे। मंच से कार्यकर्ताओं का अभिनंदन करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव की परीक्षा में तो भाजपा ने जीत दर्ज कर ली है। अब तीन महीने बाद प्रदेश में भाजपा की परीक्षा है।

More videos

See All