अब हरियाणा में ‘मनो अगेन’ मुहिम चलाएगी भाजयुमो

हरियाणा में भारतीय जनता युवा मोर्चा अब ‘नमो अगेन’ की तर्ज पर ‘मनो अगेन’ मुहिम चलाएगी ताकि मनोहर लाल को एक  बार फिर से हरियाणा का मुख्यमंत्री बनाया जा सके।हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शनिवार को नई दिल्ली स्थित हरियाणा भवन से भाजयुमों के ‘मनो अगेन’ वालंटियर अभियान  का शुभारंभ किया।

इस असर पर भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष मनीष यादव, प्रदेश महामंत्री जनक पोपली, प्रदेश उपाध्यक्ष लोकेश नागरू, प्रदेश उपाध्यक्ष तीर्थ राणावत व कई जिलों के अध्यक्ष मौजूद रहे। अभियान की शुरुआत करते हुए मुख्यमंत्री ने आह्वान करते हुए कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा के सदस्य बूथ स्तर पर व्यापक स्तर सदस्यता अभियान चलाए और अधिक से अधिक लोगों को भाजप के साथ जोड़े। सीएम के अनुसार  भाजपा  20 प्रतिशत नए सदस्य बनाएगी। 

साथ ही भाजपा कार्यकर्ता पर्यावरण संरक्षण संकल्प के साथ प्रत्येक बूथ पर पांच पौधे भी लगाएंगे, ताकि पर्यावरण और जल का जो संकट प्रदेश के सामने खड़ा हो रहा है उसका निवारण हो सके। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष मनीष यादव ने बताया कि मनो अगेन वालंटियर अभियान के अंतर्गत भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा प्रदेश के सभी 90 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में बूथ स्तर पर व्यापक स्तर पर सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। 

More videos

See All