एक सप्ताह के भीतर आ जाएगा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का नाम : पुनिया

छत्तीसगढ़ के कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का नाम एक सप्ताह के भीतर सामने आ जाएगा। वे शनिवार को जिले के कछारडीह गांव में गोठान का अवलोकन कर रहे थे।
उन्हाेंने राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम के सवाल काे टालते हुए कहा कि भाजपा व कांग्रेस में बड़ा फर्क है। कांग्रेस किसान व गरीब के बारे में सोचती है। भाजपा शहर व स्मार्ट सिटी की बात करती है। कांग्रेस ने एक किसान के बेटे को मुख्यमंत्री बनाया है।

More videos

See All