पूर्व मंत्री बुनियाद हुसैन अंसारी का दिल का दौरा पड़ने से निधन

उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री रहे बुनियाद हुसैन अंसारी (66) का दिल का दौरा पड़ने से शनिवार को करीब 11.30 बजे के निधन हो गया। अंसारी मूलत: बिसवां ब्लॉक के बिसेंडी गांव के रहने वाले थे। अंसारी लहरपुर विधानसभा क्षेत्र से दो बार विधायक रहे। उन्होंने 1985 पहली बार लोकदल से जीता और विधायक बने।
दूसरी बार उन्होंने 1996 में बसपा के टिकट पर जीत हासिल की। बाद में उन्होंने बसपा से भी नाता तोड़ लिया था और सपा के लिए समर्पित थे। वर्तमान में बुनियाद हुसैन अंसारी शहर के शिवपुरी मुहल्ले में परिवार के साथ रहते थे। पूर्व मंत्री के करीबियों ने बताया कि वे शनिवार सुबह खैराबाद स्थित अपने कॉलेज में बैठे थे।
इसी दौरान अचानक सीने में तेज दर्द शुरू हो गया। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों ने यहां उन्हें मृत घोषित कर दिया है। इनके निधन की खबर पाकर लोग संवेदना व्यक्त करने के लिए उनके आवास पर पहुंचने लगे। परिवारीजन पूर्व मंत्री का शव शहर में पुराने निवास पक्के बाग (शेखसरायं) ले गए हैं, जहां उनका रविवार को सुबह 10 बजे पटिया कब्रिस्तान में अंतिम संस्कार किया जाएगा।

More videos

See All