महाराष्ट्र कांग्रेस में हुआ बड़ा बदलाव !

बाबा साहब थोराट को महाराष्ट्र कांग्रेस का नया अध्यक्ष बनाया गया है। कुछ दिनों पहले ही अशोक चौहाण ने महाराष्ट्र अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया था। जिसके बाद प्रदेश कमेटी में उथल-पुथल शुरू हो गया था। इस दौरान अशोक चव्हाण ने बालासाहेब थोराट के नाम पर सहमति जताई थी. महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष पद की दौड़ में हर्षवर्धन पाटिल भी थे, लेकिन पार्टी ने बालासाहेब थोराट के नाम पर मुहर लगाई है.
आज एक बैठक के बाद कांग्रेस के आलाधिकारियों के द्वारा बाबा साहब थोराट को अध्यक्ष पद की ज़िम्मेदारी तो वहीं पूर्व मंत्री और मौजूदा समय में अनुसूचित जाति विभाग कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ नितीन राउत सहित बसवराज पाटिल, विश्वजीत कदम, यशोमति ठाकुर, मुज़फ्फर हुसैन को कार्यकारी अध्यक्ष निर्वाचित किया गया है।

More videos

See All