भाजपा कोर कमेटी की बैठक: जेपी नड्डा-सीएम रघुवर समेत कई वरिष्‍ठ नेता मौजूद

भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने रांची के मोरहाबादी मैदान स्थित अतिथिशाला में झारखंड प्रदेश भाजपा की कोर कमेटी की बैठक में हिस्‍सा लिया। बैठक में उनके साथ मुख्‍यमंत्री रघुवर दास, प्रदेश अध्‍यक्ष लक्ष्‍मण गिलुआ, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, रवींद्र राय, अरुण सिंह आदि वरिष्‍ठ नेता मौजूद रहे। बैठक में संगठन के सदस्यता अभियान एवं आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा हुई
अपने दो दिवसीय झारखंड प्रवास के क्रम में नड्डा शनिवार को ही रांची पहुंचे हैं। यहां वे संगठन के स्तर पर कई बैठकें करेंगे। समाज के प्रबुद्ध वर्ग के साथ मुलाकात भी करेंगे और पार्टी के सदस्यता अभियान में भी शामिल होंगे। कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद वे पहली बार रांची पहुंचे हैं। इससे पहले, भाजपा कार्यकर्ताओं ने रांची एयरपोर्ट पर उनकी जाेरदार आगवानी की।
तयशुदा कार्यक्रम के अनुसार जेपी नड्डा 10.30 बजे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट पर भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा उनका पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। यहां से निकलकर नड्डा बिरसा चौक पहुंचे, जहां भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर उन्‍होंने माल्यार्पण किया।
जेपी नड्डा 3.30 बजे प्रदेश पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष व जिला सदस्यता प्रभारी एवं सह सदस्यता प्रभारी के साथ बैठक में शामिल होंगे। 5.30 बजे हरमू रोड स्थित कार्निवाल बैंक्वेट हाल में पार्टी द्वारा आयोजित प्रबुद्ध सम्मेलन में भाग लेंगे। रात्रि आठ बजे मुख्यमंत्री आवास में सांसद व विधायकों के साथ बैठक करेंगे।

More videos

See All