गहलोत व पायलट में खींचतान पर भाजपा विधायक बोले, गोवा व कर्नाटक का असर राजस्थान में भी होगा

कर्नाटक और गोवा में राजनीतिक घमासान के बाद जल्द ही राजस्थान में कांग्रेस में भी उठापटक मच सकती है।  भाजपा के वरिष्ठ विधायकों ने दावा किया कि अशोक गहलोत सरकार कुछ ही समय की है, शीघ्र ही प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी।
विधानसभा भवन में पत्रकारों से बात करते हुए पूर्व मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ विधायक वासुदेव देवनानी व अशोक लाहोटी ने कहा कि राजस्थान में भी अब गोवा व कर्नाटक की तर्ज पर उठापटक होगी। अगले दो महीने में यहां भगदड़ मचना तय है।
पूर्व मंत्री व वरिष्ठ भाजपा विधायक कालीचरण सर्राफ का कहना है कि राज्य में जल्द ही मध्यावधि चुनाव होंगे।गहलोत सरकार का गिरना तय है। कांग्रेस के कई विधायक उनका साथ छोड़ने को तैयार बैठे है। सराफ ने कहा कि कांग्रेस में अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच वर्चस्व की जंग चल रही है। कांग्रेस की आंतरिक लड़ाई का भाजपा को फायदा मिलेगा।

More videos

See All