शीला दीक्षित ने की 14 जिला और 280 ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षकों की नियुक्ति

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस की अध्यक्ष शीला दीक्षित ने 14 जिलों और 280 ब्लॉक के पर्यवेक्षकों की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। इसकी जानकारी दिल्ली कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर दी गई है।
विधानसभा चुनाव से पहले शीला दीक्षित का यह बड़ा कदम माना जा रहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही 14 जिलों और 280 ब्लॉक अध्यक्षों की भी नियुक्ति कर दी जाएगी। बता दें कि अभी हाल में ही शीला दीक्षित ने 14 जिलों और 280 ब्लॉक समितियों को भंग कर दिया था। 

More videos

See All