हिमाचल में एक साल के अंदर बन जाएंगे 20 नए बस अड्डे

प्रदेश में 20 नए बस अड्डे बनेंगे। इनमें से सुन्नी, स्वारघाट, पांवटा, नालागढ़, परवाणू, नाहन में कार पार्किंग निर्माण के लिए वित्तीय मंजूरी मिल गई है। यह अड्डे एक साल के अंदर बन जाएंगे। इनके लिए 34 करोड़ की स्वीकृत दी गई है। नाहन में कार पार्किंग पर 5.5 करोड़ खर्च होंगे।पांवटा में बस अड्डा निर्माण पर 5.25 करोड़, परवाणू में 2.47 करोड़, कोटखाई 3.16 करोड़, करसोग 2.34 करोड़, नालागढ़ बस अड्डे के लिए निर्माण पर 5.58 करोड़ खर्च होेंगे। यह जानकारी परिवहन मंत्री गोविंद ठाकुर ने दी। वह शिमला में सिटी ट्रांसपोर्ट एवं बस अड्डा प्रबंधन प्राधिकरण की निदेशक मंडल की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बाद में पत्रकारों से बातचीत में मंत्री ने कहा कि संधोल बस अड्डा दो करोड़ 10 लाख से बन गया है।
बड़ोह और नूरपुर में पूर्व सरकार ने आधे अधूरे अड्डों का उद्घाटन किया था। सरकार 22 बस अड्डों के रखरखाव पर चार करोड़ 24 लाख खर्च कर रही है। 19 बस अड्डों में वाईफाई सुविधा मिलेगी। 17 जगहों पर पहले ही यह सुविधा मिल रही है। 30 बस अड्डों में दिव्यांगों को व्हील चेयर मिल रही है। चार अड्डों में सेनेटरी नैपकिन की सुविधा दी गई है। कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में बस अड्डों के निर्माण में बरती गई अनियमितताओं को लेकर सरकार कार्रवाई करेगी, लेकिन बदले की भावना से कोई भी कार्य नहीं होगा।

More videos

See All