जब सिर्फ एक केंद्रीय मंत्री ने संभाला पूरा प्रश्नकाल

लोकसभा में शुक्रवार को उस समय एक बेहद दुर्लभ संयोग देखने को मिला, जब पूरा प्रश्नकाल (11AM से दोपहर 12 बजे तक) एक ही केंद्रीय मंत्री ने संभाला है। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने कई अलग तरह के सवालों के जवाब दिए। इस दौरान पांच 'स्टार्ड' सवाल और सप्लिमेंटरी सवाल पूछे गए। इन सब सवालों के जवाब केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन ने दिए, जिनके पास स्वास्थ्य और साइंस ऐंड टेक्नॉलजी मंत्रालय की जिम्मेदारी है। 
अब तक शायद ऐसा कभी भी नहीं देखा गया है कि जब प्रश्नकाल के दौरान पूछे गए सवालों के जवाब एक ही मंत्री दिए हों। इस दौरान पर्यावरण, टैक्सटाइल्स और महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के संबंधित सवाल भी थे, लेकिन उन सवालों को पूछे जाने वाले पांच सवालों में शामिल नहीं किया गया। इत्तेफाक से पूछे गए सभी सवाल हर्षवर्धन के मंत्रालय से जुड़े हुए थे। 

More videos

See All