झारखंड के भूमि पुत्र ही मुख्यमंत्री के रूप में स्वीकार : भूमि बचाव मंच

गुरुवार को कोल्हान भूमि बचाव समन्वय मंच की ओर से करनडीह दिशोम जाहेरथान में सीआर माझी की अध्यक्षता बैठक की गई। बैठक में माझी परगना महाल, मुंडा मानकी संघ पश्चिम सिंहभूम भूमिज समाज, झारखंड मुक्ति वाहिनी चांडिल खरसावां सरायकेला, जोहार, बिरसा सेना संगठनों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। सर्व सहमति से बैठक में प्रस्तावों को पारित किया गया। जिसमें भूमिपुत्र ही झारखंड का मुख्यमंत्री होना चाहिए। गैर- झारखंडी मुख्यमंत्री झारखंडियों को स्वीकार नहीं किया जाएगा। मंच सरकार द्वारा 22अनुसूचित प्रखंडों को गैर अनुसूचित प्रखंड घोषित करने का विरोध करता है। बैठक में कुमार चंद्र मार्डी, कनाई गुईया, मंगल दिग्गी, मंथन, बहादुर सोरेन, सुनील सरदार, मधुसूदन बानरा, विजय सिंह सुंडी आदि उपस्थित थे। 
 

More videos

See All