विधानसभा चुनाव में 65 प्लस के लक्ष्य को प्राप्त करेगी भाजपा: लक्ष्मण गिलुवा

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा ने कहा है कि विधानसभा चुनाव में 65 प्लस का लक्ष्य पार्टी प्राप्त करेगी। लोगों का समर्थन मिल रहा है। भाजपा का जनाधार तेजी से बढ़ रहा है। गुरुवार को लक्ष्मण गिलुवा प्रदेश कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह को संबोधित कर रहे थे। गांडेय के पूर्व विधायक और जेवीएम के वरिष्ठ नेता लक्ष्मण स्वर्णकार और श्वेता सिंह ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ गुरुवार को भाजपा की सदस्यता ली। प्रदेश उपाध्यक्ष आदित्य साहू ने इन नेताओं और उनके समर्थकों को पार्टी की सदस्यता दिलाई।
प्रदेश महामंत्री दीपक प्रकाश ने कहा कि भाजपा ने यह राज्य बनाया और विकास भी भाजपा सरकार ही कर रही है। लक्ष्मण स्वर्णकार ने कहा कि घर वापसी कर उन्हें चैन मिला है। वे पार्टी के निर्देशानुसार सेवा करेंगे। श्वेता सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार ने महिला सशक्तीकरण की दिशा में ऐतिहासिक काम किए हैं। उन्होंने भाजपा की नीतियों और कार्यक्रमों से प्रभावित होकर सदस्यता ली है। कार्यक्रम का संचालन कार्यालय मंत्री हेमंत दास ने किया।
इस अवसर पर गिरिडीह जिला अध्यक्ष सुनील अग्रवाल, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी संजय जायसवाल, प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष आरती सिंह भी उपस्थित थे। सदस्यता ग्रहण करनेवालों में प्रवीण राम, बाबूचंद्र साव, राकेश राणा, बाबूलाल मिश्रा, राजू यादव, मनोहर भदानी, राजेश वर्मा, वासुदेव सिंह, चंद्रमणि मंडल, राजू राणा, सदानंद राम, रामजी मोदी, प्रदीप स्वर्णकार, रामकुमार स्वर्णकार, विजय स्वर्णकार, सकलदेव दास, वीरेंद्र दास, मधुसूदन चौधरी, राजू रजक, ताहिर अंसारी आदि शामिल हैं।

More videos

See All