बिहार के LJP सांसद रामचंद्र पासवान को पड़ा दिल का दौरा, वेंटिलेटर पर रखा गया

लोक जनशक्ति पार्टी नेता और केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के भाई व समस्तीपुर से सांसद रामचंद्र पासवान को दिल का दौरा पड़ा है। इसके बाद आनन-फानन में उन्हें दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल वे वेंटिलेटर पर रखे गए हैं। बताया जा रहा है कि एंजियोप्लास्टी के दौरान उनकी तबियत बिगड़ गई जिसके बाद उन्हें तत्काल वेंटिलेटर पर रखा गया है। डॉक्टरों की टीम उनपर निगरानी रखे हुए है। उनकी हालत नाजुक बतायी जा रही है। 
केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान अस्पताल पहुंचे और उनके स्वास्थ्य के बारे में डॉक्टरों से बात की। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने भी अस्तपाल पहुंचकर रामचंद्र पासवान का हाल जाना। देर रात स्वास्थ्य राज्यमंत्री अश्विनी चौबे ने भी अस्पताल पहुंचकर रांमचंद्र पासवान का हालचाल जाना और डॉक्टरों से उनके स्वास्थ्य को लेकर बातचीत की। 

More videos

See All