तीन दिनी प्रवास पर रायपुर आएंगे प्रभारी पुनिया, मंत्रियों-विधायकों की लेंगे बैठक

कांग्रेस के छत्तीसगढ़ प्रभारी पी एल पुनिया शुक्रवार को आ रहे हैं। वह अपने तीन दिनी प्रवास में मंत्रियों और विधायकों की बैठक लेंगे। पार्टी कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात करेंगे। सात माह के कामकाज के आधार पर मंत्रियों की समीक्षा होगी। विधायकों से भी मंत्रियों की रिपोर्ट ली जाएगी।
शुक्रवार दोपहर 2.20 बजे पुनिया रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। शाम चार बजे पार्टी के प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन में विधायकों की बैठक लेंगे। पार्टी सूत्रों का कहना है कि विधायकों की बैठक में पुनिया सरकार के कामकाज पर प्रतिक्रिया लेंगे। मंत्रियों के विभागवार काम पर राय लेंगे।
इसके अलावा विधायकों से पूछा जाएगा कि वे अपने क्षेत्र में कैसे काम कर रहे हैं? नगरीय निकाय चुनाव को लेकर उनकी क्या तैयारी चल रही है? दूसरे दिन पुनिया शनिवार को महासमुंद के कछारडीह जाएंगे, जहां दोपहर ढाई बजे कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगे। उसके बाद नरवा, गस्र्वा, घुरवा, बाड़ी योजना के तहत बने गोठान का निरीक्षण करने पहुंचेंगे।

More videos

See All