सपना चौधरी पर गरमाई सियासत, जानें हरियाणवी डांसर ने कैसे दिया करारा जवाब

राजनीति में कूदी और पिछले दिनों भाजपा में शामिल हुईं हरियाणवी डांसर सपना चौधरी पर हरियाणा की सियासत गरमा गई है। उनके बारे में जननायक जनता पार्टी के नेता दिग्विजय चौटाला की आपत्तिजनक टिप्‍पणी और इस पर हरियाणा महिला आयोग द्वारा संज्ञान लिए जाने के बाद घमासान मच गया है। विभिन्‍न दलों के नेता अब मामले पर एक-दूसरे पर तंज कस रहे हैं। इन सबके बीच सपना चौधरी ने दिग्विजय चौटाला को करारा जवाब दिया। उन्‍होंने कहा कि मेरा प्रोफेशन गलत नहीं है, बल्कि इस तरह के लोगों की सोच और मानसिकता गलत है।
करीब एक साल पहले सपना चौधरी के कांग्रेस में शामिल होने की चर्चा चली थी तो भाजपा के पूर्व सांसद अश्विनी चोपड़ा ने उन्हें ठुमके वाली करार देकर विवाद खड़ा कर दिया था। इस बार उनके भाजपा में शामिल होने पर जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के दिग्विजय चौटाला ने इसी तरह की टिप्‍पणी कर दी। पूरा मामला गर्माने के बाद भाजपा अब सपना चौधरी की ढाल बनकर खड़ी हो गई है।
सपना चौधरी पर की गई टिप्पणियों को लेकर दिग्विजय चौटाला को राज्य महिला आयोग ने नोटिस थमाया है। इसके बावजूद दिग्विजय पीछे हटने को तैयार नहीं, जबकि कांग्रेस सहित दूसरे विपक्षी दलों के नेता सपना को लेकर भाजपा पर तंज कस रहे हैं। इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने यह कहकर नया बवाल खड़ा कर दिया कि 'सपना अब ठुमके लगाकर भाजपा को वोट दिलाएगी।' इस पर नाराजगी जताते हुए हरियाणा राज्य महिला आयोग ने दिग्विजय से जवाब तलब किया है।

More videos

See All