‘हरियाणा में बढ़ रहा भाजपा का कुनबा, जीत का बनेगा रिकार्ड’

भाजपा सांसद डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी है, जिसके चलते आज भाजपा का कार्यकर्ता अपने आप को गौरवान्वित महसूस करता है। हर रोज भाजपा का कुनबा बढ़ रहा है। हालात यह हो गए हैं कि भाजपा अब जीत का रिकार्ड बनाने की ओर अग्रसर है। यह बात सांसद अरविन्द शर्मा ने बेरी के गांव दूबलधन में विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करने के दौरान कही। उन्होंने कांग्रेस व इनेलो पर भी निशाना साधा और कहा कि प्रदेश में विपक्ष तो रहा ही नहीं, इनेलो तो पहले ही खत्म हो चुकी है और कांग्रेस में इतने धड़े हैं कि पता ही नहीं चलता कि कौन सी कांग्रेस है।

More videos

See All