बिना भेदभाव काम करती है भाजपा : अरोड़ा

यमुनानगर के विधायक व खरखौदा विधानसभा प्रभारी घनश्यामदास अरोड़ा ने तीनों मंडलों के कार्यकर्ताओं, पन्ना प्रमुखों एवं सदस्यता अभियान के पदाधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा पार्टी का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक वर्ग के लिए बिना भेदभाव के विकास करना है। उन्होंने कहा कि प्रदेश व देश के प्रत्येक वर्ग के लोगों ने लोकसभा चुनाव में भाजपा पार्टी को समर्थन देकर उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित की थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जन कल्याण के लिए जो योजनाएं लागू की हैं, जनता को उनका भरपूर लाभ मिल रहा है।

More videos

See All