कार्यकर्ता जिसे कहेंगे उसे देंगे टिकट : अभय

इनेलो के वरिष्ठ नेता अभय चौटाला ने कहा कि अक्तूबर में होने वाले विधानसभा चुनाव में कार्यकर्ता जिसे कहेंगे उसे ही टिकट दिया जाएगा। वे यहां गोहाना और बरोदा हलके के कार्यकर्ताओं को संबांधित कर रहे थे। लोकसभा चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि तीसरा मोर्चा होता तो मोदी दोबारा पीएम नहीं बनते। उन्होंने कहा कि इनेलो ने किसी दल से गठबंधन की पहल नहीं की है। इस मौके पर इनेलो प्रदेशाध्यक्ष बीडी ढलिया और सोनीपत जिले के अध्यक्ष सुरेन्द्र छिक्कारा भी मौजूद थे। अभय ने कहा कि विधानसभा चुनाव के लिए हर हलके से 2 या 3 नामों का पैनल मांगे गए हैं। उन्होंने कहा कि 75 प्लस सीटों का ख्वाब देखने वाली भाजपा 15 के आंकड़े को भी नहीं छू पाएगी। उन्होंने कहा कि जनता के सामने भाजपा को भगाने और कांग्रेस को सत्ता से दूर रखने के लिए इनेलो ही विकल्प है।

More videos

See All