JMM ने 81 सीटों को तीन समूहों में बांटा, पहले दो पर रहेगा फोकस

झारखंड का मुख्य विपक्षी दल झामुमो विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जोरशोर से लगा है। लोकसभा चुनाव के पहले से ही झामुमो ने विधान सभा को फोकस कर अपनी रणनीतियों को धरातल पर उतारा शुरू कर दिया था। इसी कड़ी में अब नेता प्रतिपक्ष सह झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन जिलों का भ्रमण कर पार्टी की स्थिति की जानकारी ले रहे हैं। इसके साथ ही कार्यकर्ताओं का भी नब्ज टटोलने में लगे हुए हैं।
पार्टी की मानें तो यह कार्य हेमंत सोरेन की तरफ से आरंभ कर दिया गया है। पिछले दिनों रांची के बाद दुमका, गोड्डा समेत संताल के अन्य क्षेत्रों का दौरान हुआ था। अब बारी धनबाद की है। माना जा रहा है कि जुलाई के अंतिम सप्ताह में हेमंत सोरेन का दो दिवसीय दौरा धनबाद में होगा। इस दौरान विधानसभा में पार्टी की स्थिति, लोगों का रूझान, पार्टी कार्यकर्ताओं के मनोभाव को जानने का प्रयास करेंगे।
पार्टी का व्यवसायिक प्रकोष्ठ संभाल रहे अमितेश सहाय की मानें तो इस बार पार्टी विधान सभा चुनाव में हाईटेक तरीका अपनाएगी। विधान सभा की 50 फीसद सीटों पर झामुमो के अकेले चुनाव लडऩे की तैयारी है। इनमें विधान सभा की सभी सीटों को वर्गीकृत किया गया है। पहले वर्ग में जीती हुई विधान सभा सीट है। दूसरे में जिसमें जीत की संभावना है और तीसरी ओ जहां अन्य विपक्षी दल हैं या सत्तारूढ़ पार्टी है। इनमें से पहले दो समूह पर पार्टी पूरी तरह से फोकस कर रही है।

More videos

See All