राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज 11 बजे पेश करेंगे बजट

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सरकार अपना पहला बजट बुधवार को विधानसभा में पेश करेंगे। केंद्र के आम बजट के चार दिन बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सुबह 11 बजे राज्य बजट पेश करने जा रहे हैं। क्योंकि वित्त विभाग मुख्यमंत्री के पास ही है। विधानसभा में बजट प्रतियां पहुंच गई हैं। इस बजट में मुख्यमंत्री गहलोत इसमें प्रदेशवासियों के लिए बड़ी घोषणाएं कर सकते हैं। प्रदेश की माली हालत ठीक नहीं होने के चलते कई कठोर कदम भी उठाए जा सकते हैं। राजस्थान सरकार की आर्थिक स्थिति का अंदाजा राज्य पर 309385 करोड़ रुपए के अनुमानित कर्ज से लगाया जा सकता है। 7.5 करोड़ आबादी वाले राज्य में प्रति व्यक्ति 41,245 रुपए कर्ज है।

More videos

See All