दिग्विजय चौटाला ने सपना चौधरी को लेकर दिया था बयान, अब कही ये बात..

सपना चौधरी के खिलाफ दिए विवादित बयान पर जेजेपी नेता दिग्विजय चौटाला ने सफाई देते हुए कहा है कि सपना चौधरी के अश्लील डांस को उन्होंने अश्लील बताया था। लेकिन उनके बयान को तोड़ मरोड़ कर पेश किया गया। उन्होंने कहा कि मीडिया ही तय करे कि वो अश्लील डांस के पक्ष में है या विरोध में।
उन्होंने कहा कि चुनाव के समय अश्लील डांस पर मीडिया भी सवाल उठाता रहा है, तो दिग्विजय ने उठाया यह सवाल उठाया तो क्या गलत किया। दिग्विजय चौटाला आज अपने निवास पर कार्यकर्ताओं से रूबरू हो रहे थे। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि सपना चौधरी का डांस अश्लील है और हमारी सभ्यता के खिलाफ है। वहीं भाजपा द्वारा सपना चौधरी को पार्टी में शामिल करने पर भी दिग्विजय ने सवाल उठाया।  उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा सपना चौधरी को राजनीति आदर्श बनाना देश और प्रदेश की राजनीति के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है।
दिग्विजय चौटाला ने कहा कि जुलाई के अंत तक संगठन का काम पूरा हो जाएगा और अगस्त से पार्टी का प्रचार शुरू होगा। भाजपा में शामिल हो रहे नेताओं पर भी दिग्विजय चौटाला ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अति महत्वाकांक्षी लोग भाजपा में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि चुनावी मौसम है,नेता आते हैं और जाते हैं, लेकिन उनकी पार्टी को कोई फर्क नहीं पड़ेगा।

More videos

See All