CM रघुवर दास ने की बाबा बैद्यनाथ की पूजा, आज झारखंड कैबिनेट की बैठक देवघर में

मुख्यमंत्री रघुवर दास झारखंड कैबिनेट की अहम बैठक के लिए देवघर पहुचं गए हैं। मंगलवार को सीएम यहां देवघर परिसदन में बाबा बैद्यनाथ- बासुकीनाथ श्राइन बोर्ड की अहम बैठक करेंगे। बैठक में श्रावणी मेला की तैयारियों की समीक्षा के साथ ही जरूरी फैसले लिए जाएंगे। बैठक 10.30 बजे से होगी। देवघर पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री रघुवर दास ने बाबा बैद्यनाथ की पूजा-अर्चना की। सीएम ने सबकी सुख, शांति और समृद्धि के लिए की कामना की। इसके अलावा कई मंत्रियों ने भी भोलेनाथ के दरबार में हाजिरी लगाई। सीएम ने देवघर के कुष्ठाश्रम में कुष्ठ रोगियों के लिए पीएम आवास के तहत नवनिर्मित काॅलोनी का उदघाटन किया। कुष्ठाश्रम में सामुदायिक भवन, आंगनबाड़ी केंद्र और सामुदायिक शौचालय निर्माण कराने का आदेश दिया है। इसके उपरांत सीएम ने सदर अस्पताल का भी निरीक्षण किया। सावन में कांवरियों के लिए बेहतर स्वास्थ्य सेवा मुहैया कराने का उन्‍होंने निर्देश दिया।
इसके उपरांत मुख्यमंत्री दुमका के जामा प्रखंड के नावाडीह में भाजपा सदस्यता अभियान में हिस्सा लेंगे। मुख्‍यमंत्री देवघर लौटकर शाम तीन बजे से परिसदन में झारखंड कैबिनेट की बैठक करेंगे। इसके ठीक बाद संताल परगना के उपायुक्त, डीडीसी के साथ विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक करेंगे। मुख्‍यमंत्री रघुवर दास रात्रि विश्राम देवघर में ही करेंगे और बुधवार को रांची के लिए रवाना होंगे।

More videos

See All