प्रीतम सिंह ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश, बोले जनाधार बढ़ाकर लें सकते हैं हार का बदला

नगर के एक वेडिंग प्वाइंट में विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रदेशाध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कार्यकर्ताओं से पंचायत चुनाव के लिए पार्टी पक्ष में माहौल बनाने के लिए जुट जाने का आह्वान किया। 
लोकसभा चुनाव के बाद मायूस हुए पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए विधानसभा क्षेत्रवार आयोजित किए जा रहे हैं।  रविवार को विकासनगर विधानसभा क्षेत्र का कार्यकर्ता सम्मेलन नगर में आयोजित किया गया। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सिंह ने कहा देश में कई बार इस प्रकार की परिस्थितियां आ चुकी हैं, जब बड़ी-बड़ी पार्टियां चुनाव हारी हैं, लेकिन कार्यकर्ताओं और संगठन की सूझबूझ से पार्टियां दोबारा से सत्ता में लौटी हैं। उन्होंने कहा कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर तमाम परिस्थितियों का मुकाबला करना है।
सरकार की जन विरोधी नीतियों को जनता के सामने लाने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को जनता के बीच जाना होगा। उन्होंने कहा कांग्रेस के सामने प्रदेश का पंचायत चुनाव है, जिसमें वो अपना जनाधार बढ़ाकर हार का बदला भाजपा से ले सकते हैं।

More videos

See All