बरसाती जल का समुचित प्रयोग करेगी सरकार : कटारिया

केन्द्रीय जलशक्ति राज्य मंत्री रतन लाल कटारिया ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार बरसाती जल के समुचित प्रयोग के लिए आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करेंगी ताकि इस जल का संचय कर इसे खेती के लिए प्रयोग किया जा सके। उन्होंने कहा कि आज देश में 5200 डैम है जो जल के अभाव में सूखे पड़े हैं। इनका भविष्य में जल संचय के लिए प्रयोग किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आज देश में 3 महीने वर्षा के है और शेष 9 महीनों में देश में सूखा पड़ता है।
आज संसाधनों के अभाव में हम वर्षा का केवल 8 प्रतिशत पानी ही उपयोग कर पा रहे है, जबकि वर्षा का 92 प्रतिशत पानी बेकार चला जाता है। कटारिया आज बाबैन, लाडवा व पिपली में हलका लाडवा के शक्ति केंद्र प्रमुख, पालक, बीएलए-2 और पन्ना प्रमुखों की बैठकों को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता लाडवा के विधायक डॉ. पवन सैनी ने की। इस अवसर पर भाजपा के जिलाध्यक्ष धर्मवीर मिर्जापुर तथा भाजपा के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे। 

More videos

See All