अधिक से अधिक लोगों को जोड़ कर संगठन को बनाएं मजबूत : विज

स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि अधिक से अधिक लोगों को भाजपा के साथ जोड़ें। संगठन को मजबूत बनाएं। विज ने कहा कि ग्राउंड पर जाकर मेहनत करें। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस ने सत्तर सालों तक देश व प्रदेश को लूटने का काम किया। भाजपा सरकार ने प्रदेशवासियों को मूलभूत सुविधाएं देने का काम किया है। केबिनेट स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने खिजराबाद में शक्ति केंद्र प्रमुख, पन्ना प्रमुख व पार्टी पदाधिकारियों को सम्बोधित किया। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने सोमवार को खिजराबाद में शक्ति प्रमुखों व पन्ना प्रमुखों के साथ सीधा संवाद किया। विज ने कहा कि पार्टी की जीत के लिए संगठन का मजबूत होना जरूरी है।

More videos

See All