राम माधव बोले, वर्ष के अंत तक हो जाएंगे चुनाव; कांग्रेस जल्द होगी भूतकाल का दल

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव ने कहा है कि जम्मू कश्मीर में इस साल के अंत तक विधानसभा चुनाव हो जाएंगे। भाजपा राज्य में चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार है। जल्द यह मुद्दा चुनाव आयोग से उठाया जाएगा। इसी बीच, उन्होंने कांग्रेस को दिशाहीन, नेतृत्वहीन पार्टी करार देते हुए कहा कि डूबता जहाज बन रही इस पार्टी से नेता भाग रहे हैं, जल्द कांग्रेस भूतकाल का दल होगा।
देश में विकास चाहने वाले लोगों के लिए भाजपा एक बड़ी उम्मीद है। राम माधव सोमवार दोपहर को जम्मू में कांग्रेस की दरहाल इकाई का भाजपा में स्वागत करने के बाद यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उनके साथ इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र रैना भी थे। कर्नाटक के राजनीतिक घटनाक्रम में भाजपा का हाथ होने से इंकार करते हुए राम माधव ने कहा कि यह उलटा चोर कोतवाल को डांटने जैसा है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक के हालात के लिए कांग्रेस व उसके सहयोगी दलों की आपसी लड़ाई जिम्मेवार है।

More videos

See All