सिद्धारमैया और कुमारस्वामी के बीच सत्ता संघर्ष कर्नाटक में राजनीतिक संकट की वजह : भाजपा

कर्नाटक में जारी सियासी घमासान को लेकर भाजपा ने रविवार को कांग्रेस और जेडीएस दोनों पर हमला बोला। केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने दावा किया कि कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया व मौजूदा मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी के बीच ‘सत्ता संघर्ष’ के चलते राज्य में राजनीतिक संकट पैदा हुआ है।जोशी ने सत्तारूढ़ गठबंधन (कांग्रेस-जेडीएस) के विधायकों के इस्तीफे के पीछे भाजपा का हाथ होने के कांग्रेस के आरोप को बेबुनियाद करार दिया। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में यह सब इसलिए हो रहा है कि कांग्रेस नेता विहीन हो गई है और दूसरों पर आरोप लगाने के बजाय उसे पहले अपनी पार्टी को दुरुस्त करना चाहिए। 

कर्नाटक भाजपा के पूर्व अध्यक्ष जोशी ने कहा, ‘कांग्रेस में पूरी तरह से अराजकता है और उसकी कर्नाटक इकाई एक स्वतंत्र इकाई की तरह काम कर रही है क्योंकि केंद्रीय नेतृत्व का प्रदेश इकाई में कोई दखल नहीं है। राज्य में लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत के बाद से ही वहां संकट के बादल मंडरा रहे थे। विधायकों के इस्तीफे के बाद यह संकट और गहरा गया।’

More videos

See All