दो दिन में चार हजार लोगों ने ली भाजपा की सदस्यता

नूरपुर विधानसभा क्षेत्र में मात्र दो दिन में चार हजार लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। प्रदेश भाजपा कार्यसमिति के सदस्य एवं विधायक राकेश पठानिया ने बताया कि सदस्यता अभियान को लेकर लोगों में काफी उत्साह है। सभी मतदान केंद्रों में भाजपा की टीम सदस्यता अभियान में जुटी हुई है। पार्टी ने जो लक्ष्य निर्धारित किया है उससे ज्यादा नए सदस्य बनाए जाएंगे। वहीं खन्नी उपरली मतदान केंद्र में भी सदस्यता अभियान चल रहा है। भाजपा नेता होशियार ¨सह, सतपाल धीमान, हरबंस ¨सह व अर्जुन ¨सह घर-घर जाकर लोगों को भाजपा का सदस्य बनाकर उन्हें पार्टी की सदस्यता प्रदान कर रहे हैं। 

More videos

See All