सपा से गठबंधन करने को तैयार हैं शिवपाल, अखिलेश के सामने रखी यह शर्त

सैफई परिवार की रार के बाद समाजवादी पार्टी से अलग हुए प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) (प्रसपा) के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव सपा से गठबंधन करने को तैयार हैं। हालांकि उन्होंने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के सामने एक शर्त रखी है।
शिवपाल यादव ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव अगर गठबंधन की पेशकश करेंगे तो प्रसपा सपा से गठबंधन करेगी। रविवार को फिरोजाबाद में पत्रकार वार्ता के दौरान शिवपाल ने यह बयान दिया। 

प्रसपा अध्यक्ष का यह बयान उस वक्त आया है, जब सभी राजनीतिक दल प्रदेश में होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए सियासी जमीन तैयार कर रहे हैं। इससे सियासी गलियारों में सपा-प्रसपा के एक साथ आने की चर्चाएं होने लगी हैं।

More videos

See All