डॉ राजीव हत्याकांड में बड़ा खुलासा, अस्पताल के पूर्व कर्मचारी ने दिया अंजाम, सीएम भी घर पहुंचे

हरियाणा के करनाल शहर के अमृतधारा अस्पताल के मालिक व वरिष्ठ डॉक्टर राजीव गुप्ता की शनिवार शाम सेक्टर-16 चौक पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी थी। बदमाशों ने डॉक्टर पर तीन राउंड फायर किए, जिसमें से दो गोलियां उनकी छाती पर लगी थीं। खून से लथपथ डॉक्टर को उनके ही अस्पताल में लाया गया था, लेकिन रात आठ बजे उनकी मौत हो गई।अब इस हत्याकांड पर बड़ा खुलासा हुआ है। जानकारी के मुताबिक डॉ. राजीव की हत्या उनके ही अस्पताल के एक पूर्व कर्मचारी ने की है। उसने पूरी वारदात को अपने साथियों के साथ मिलकर अंजाम दिया।
पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत अन्य को हिरासत में ले लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी नौकरी से निकाले जाने से नाराज था और डॉक्टर से रंजिश रखता था। रविवार को हरियाणा के सीएम मनोहर लाल भी करनाल स्थित डॉक्टर राजीव के घर पहुंचे। यहां उन्होंने परिवार के साथ अपनी संवेदनाएं व्यक्त की। मुख्यमंत्री करनाल में पुलिस अधिकारी के साथ बैठक भी करेंगे। वहीं पुलिस भी दोपहर बाद बड़ा खुलासा कर सकती है।

More videos

See All