पश्चिम बंगाल में 'जय श्रीराम' बोलने पर युवक को पीट-पीटकर मार डाला

पश्चिम बंगाल में जय श्रीराम पर जारी विवाद व हिंसा रुकने का नाम नहीं ले रही है। इसी क्रम में जय श्रीराम का नारा लगाने पर एक युवक को इस कदर पीटा गया कि उसकी मौत हो गई। घटना नदिया जिले के नवद्वीप थानातर्गत स्वरूपगंज इलाके की है। मृत युवक की पहचान कृष्ण देवनाथ (32) के रूप में हुई है। वह चेन्नई के एक मशहूर होटल में शेफ का काम करता था। वह छुंट्टी पर बुधवार को ही घर लौटा था। मौत के बाद इलाके का राजनीतिक तापमान बढ़ गया है।
शनिवार को मृतक के शव के साथ भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने फकीरतला के नवद्वीप रोड को जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी दोषियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। मौके पर पहुंचे पुलिस के आला अधिकारियों ने त्वरित कार्यवाई का आश्वासन दिया। आश्वासन पर भाजपा कार्यकर्ता वहा से हट तो गए लेकिन फिर स्वरूपगंज फेरी घाट मोड़ पर शव के साथ अवरोध किया। हल्की मशक्कत के बाद पुलिस ने इलाका खाली कराया। क्या है मामला प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार को ही डेढ़ साल बाद वह चेन्नई से अपने घर लौटा था।

More videos

See All