बिहार में भाजपा बनाएगी 25 लाख नये सदस्य, गांव-गांव घर-घर पहुंचेगी पार्टी

 भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री व बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव ने 25 लाख नये सदस्य जोडऩे के लक्ष्य को लेकर पार्टी की सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा यह अभियान 11 अगस्त तक चलेगा। पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता गांव-गांव, घर-घर जाकर समाज के सभी वर्गों के लोगों को नए सदस्य बनाएंगे।  संगठन पर्व व सदस्यता अभियान की शुरुआत भाजपा कार्यालय के अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में हुई।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि पूरे देश में भाजपा का विस्तार हो रहा है। जनसंघ से शुरू हुए इस सफर के बाद आज भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है। अमित शाह के नेतृत्व में हम सब ने भाजपा को दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनाया है। भाजपा से जुडऩे का मतलब है देश की सेवा, गरीबों की सेवा, समाज की सेवा और विश्व शांति व सद्भाव। 

More videos

See All